जापान के पूर्व प्रधानमंत्री ‘यासुओ फुकुदा’ का निधन
2026-10-27 : हाल ही में, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री यासुओ फुकुदा का हृदयघात के कारण 90 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है। आपको बता दे की इन्होने महज 1 साल तक देश का नेतृत्व किया था। इन्हें पहली बार 1990 में संसद के लिए चुना गया था। इसके बाद वर्ष 2000 में उन्हें तत्कालीन प्रधानमंत्री योशिरो मोरी के मंत्रिमंडल में मुख्य कैबिनेट सचिव के रूप में अपना पहला मंत्री पद मिला था। सितंबर 2007 में उन्होंने शिन्जो आबे के बाद प्रधानमंत्री का पद संभाला और सितंबर 2008 में पद छोड़ दिया था।
About Japan In Hindi-
‣ यह पूर्वी एशिया में स्थित एक द्वीप देश है।
‣ जापान की राजधानी "टोक्यो" नामक शहर है।
‣ जापान की आधिकारिक मुद्रा है जापानी येन (¥) है।
‣ जापान के पड़ोसी देशों में चीन, कोरिया, रूस और ताइवान शामिल हैं।
‣ वर्तमान समय में जापान विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
‣ जापान इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, रोबोटिक्स, और टेक्नोलॉजी में अग्रणी है।