World Food Day 2026 - Innovate today. Nourish tomorrow
हाल ही में, 16 अक्तूबर के दिन दुनियाभर में विश्व खाद्य दिवस (World Food Day 2026) मनाया गया है। पाठकों को बता दे की यह दिवस प्रतिवर्ष 16 अक्टूबर को भुखमरी से पीड़ित लोगों की मदद करने और खाद्य यानी अन्न के महत्व के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। और इस दिवस को पहली बार साल 1981 में मनाया गया था।
इस वर्ष इस दिवस की थीम - "Innovate today. Nourish tomorrow" यानी "आज नवाचार करें, कल को पोषण दें" रखी गयी है। हम आये दिन देखते है की नई - नई रिपोर्ट्स में दुनियाभर में कुपोषण (Malnutrition) के मामले बढ़ रहे हैं। इसलिए लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है। एक व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर खाना बहुत अहम है, लेकिन आज भी हजारों लोग कुपोषण की वजह से अपनी जान गवां रहे हैं। ऐसे में खाने को हर व्यक्ति का मौलिक और बुनियादी अधिकार माना जाता है। और इसलिए दुनियाभर के करीब 150 देश मिलकर यह दिवस मनाते हैं।
कहते है की, उतना ही ले थाली में जो व्यर्थ ना जाए नाली में। जैसे-जैसे दुनियाभर में युद्दों का संकट बढ़ा है इससे खाने से लेकर हर एक इंसानी जरूरत पर संकट ला खड़ा कर दिया है। इसलिए भविष्य को देखते हुए हम उतना ही परोसें जितना खा सकें, बचा हुआ भोजन सँभालकर रखें या जरूरतमंद तक पहुँचाएँ, और मौसमी, स्थानीय अन्न को प्राथमिकता दें।
About FAO In Hindi-
◉ साल 1945 में Food and Agriculture Organization (एफएओ) की स्थापना हुई।
◉ यह संगठन खाद्य सुरक्षा और पोषक तत्व पर कार्य करता है।
◉ संगठन खाद्य और पौष्टिक आहार के प्रति लोगों को जागरूक करता है।
Article Added By: GkTaiyari Team at 2026-10-16